Skip to main content

ETHNOS_APP

Home • Search • Journals • List 0

फरीदाबाद जिले के सरकारी एवं निजी विद्यालयों के कक्षा 10 के विद्यार्थियों की अध्ययन आदतों की तुलना

Bibliographic Data

ID22198588
AuthorsKiran Kumari (0009-0003-3907-7371, Lingaya's Vidyapeeth), Poonam Gaud (Lingaya's Vidyapeeth)
Year2023
Volume4
Issue2
Publication date2023-12-31
Open AccessYes
TypeARTICLE
VenueShodhKosh: Journal of Visual and Performing Arts (JOURNAL)
Journal identifiersISSN: 2582-7472 • E-ISSN: 2582-7472
PublisherGranthaalayah Publications and Printers (PUBLISHER • IN)
DOI10.29121/shodhkosh.v4.i2.2023.6489
OpenAlexW4414436981

वर्तमान अनुसंधान में अध्ययन की आदतों को उन तकनीकों, दृष्टिकोणों एवं दिनचर्याओं के रूप में परिभाषित किया गया है, जिन्हें विद्यार्थी अपनी अधिगम क्षमता एवं समझ को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से अपनाते हैं। इस अध्ययन का मुख्य उद्देश्य फरीदाबाद जिले के सरकारी एवं निजी विद्यालयों के कक्षा 10 के विद्यार्थियों की अध्ययन आदतों का तुलनात्मक विश्लेषण करना है। शोध के लिए वर्णनात्मक अनुसंधान पद्धति के अंतर्गत तुलनात्मक सर्वेक्षण विधि का प्रयोग किया गया। अध्ययन की जनसंख्या में कक्षा 10 के छात्र सम्मिलित थे। नमूना चयन हेतु यादृच्छिक नमूनाकरण तकनीक का उपयोग किया गया, जिसके अंतर्गत 400 छात्रों (सरकारी एवं निजी विद्यालयों दोनों से) को शामिल किया गया। डेटा संग्रहण हेतु डॉ. दीप्ति शर्मा एवं डॉ. मसूद अंसारी द्वारा विकसित अध्ययन आदत सूची का प्रयोग किया गया। संकलित आंकड़ों का विश्लेषण माध्य, मानक विचलन एवं टी-टेस्ट जैसी सांख्यिकीय तकनीकों के माध्यम से किया गया।अध्ययन के परिणाम दर्शाते हैं कि सरकारी एवं निजी विद्यालयों के छात्रों की अध्ययन आदतों में उल्लेखनीय भिन्नता पाई गई। यद्यपि, जब अध्ययन आदतों का वर्गीकरण लिंग के आधार पर किया गया, तो दोनों वर्गों के बीच कोई महत्त्वपूर्ण अंतर परिलक्षित नहीं हुआ। निष्कर्षतः, यह अनुसंधान इस तथ्य की ओर इंगित करता है कि अध्ययन आदतों पर अनेक जटिल कारकों का प्रभाव पड़ता है, जिनमें आत्मपठन क्षमता, व्यक्तिगत बनाम सामूहिक अध्ययन की प्रवृत्ति, प्रयुक्त अध्ययन विधियाँ, विषयवस्तु की संरचना एवं मानसिक स्थिति सम्मिलित हैं। इस प्रकार, यह अनुसंधान इस आवश्यकता को रेखांकित करता है कि शिक्षा के क्षेत्र में ऐसी रणनीतियाँ विकसित की जाएँ जो व्यक्तिगत भिन्नताओं एवं विविध शिक्षण परिवेशों को ध्यान में रखते हुए शिक्षार्थियों की आवश्यकताओं को पूरा कर सकें

Legal and Regulatory Analysis · Linguistic, Cultural, and Literary Studies · Military Technology and Strategies

Highly citedNo

Tools

Open DOIOpen Access
Ethnos_APP • Open Source Project • MIT License • Frontend v2.0.0 • Privacy and Cookies • API Documentation: api.ethnos.app/docs • API Source Code: GitHub • DOI: 10.5281/zenodo.17049435 • Frontend Source Code: GitHub • DOI: 10.5281/zenodo.17050053 • cruz.rio.br • Expectantes Misericordiae